हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉
Join Now
कुम्हारी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त नगरवासी एवं माँ महामाया क्रीड़ा मंडल, कुम्हारी द्वारा नगर के महामाया पारा, सब्जी मंडी के पास वार्ड क्र. 04 में आगामी 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को सुबह 11:00 बजे से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹20,001, द्वितीय पुरस्कार ₹13,001, तृतीय पुरस्कार ₹7,001 तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹5,001 नकद एवं ट्रॉफ़ी प्रदान की जाएगी।
