कुम्हारी में 1 नवंबर को पहुँचेगी साहू संघ की सामाजिक सद्भावना यात्रा

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ साहू संघ द्वारा समाज में शिक्षा, सद्भावना, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जागृत करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल समाज परिवार की ओर की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत दुर्ग जिले में सामाजिक सद्भावना यात्रा निकाली जा रही है, जिसके माध्यम से प्रत्येक परिक्षेत्र और इकाई स्तर तक जन-जागरण संदेश पहुँचाया जा रहा है। इसी कड़ी में यात्रा के द्वितीय चरण का आगमन 1 नवंबर 2026 को अहिवारा तहसील के अंतर्गत कुम्हारी परिक्षेत्र में होगा।


यात्रा के कुम्हारी आगमन पर तहसील युवा प्रकोष्ठ के द्वारा स्टेशन चौक, कुम्हारी में भव्य अगवानी की जाएगी। इसके पश्चात यात्रा कुगदा इकाई पहुँचेगी, जहाँ इकाई कुगदा के समस्त पदाधिकारी, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी साहू, संत राम साहू, होरी लाल साहू सहित सभी पार प्रमुख, महिलाएं और युवा जत्थे का जोरदार स्वागत करेंगे।


तहसील अध्यक्ष ढाल सिंह, इकाई कुम्हारी के अध्यक्ष अशोक साहू, इकाई परसदा के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, और इकाई रामपुर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं पार प्रमुखों की उपस्थिति में बाजार चौक स्थित कर्मा भवन में एक विशेष सभा और संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वक्ता समाज में नैतिक मूल्यों और आपसी सद्भाव को मजबूत करने पर जोर देंगे।


इस सद्भावना यात्रा जत्थे में प्रदेश साहू संघ के महामंत्री राजेश साहू, संगठन सचिव सुनील साहू, महिला संयोजक श्रीमती दिव्या कलिहारी, दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू, और कार्यकारी अध्यक्ष लखन लाल साहू सहित कई प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


कुम्हारी नगर परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल साव ने समाज के सभी स्वजनों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। कुम्हारी में कार्यक्रम और सभा संपन्न होने के बाद यात्रा गोढ़ी, मोहंदी, अहिवारा और नंदिनी के लिए रवाना होगी।

error: Content is protected !!