पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस ने कुम्हारी थाने में की FIR की मांग, सौंपा ज्ञापन

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी कुम्हारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा थाना कुम्हारी में ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान नितिश मंडल पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष, मंडल पखांजूर, कांकेर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण यादव, राजेश्वर सोनकर पूर्व पालिका अध्यक्ष, प्रमोद सिंह राजपूत उपाध्यक्ष पालिका, पार्षद लेखराम साहू, ओमनारायण वर्मा, विकास सोनकर, रामकुमार चक्रधारी, विजय वर्मा, किशोर सोनकर, सुनील शुक्ला, ललित सिंह राजपूत, कमल कमलेशिया, देवा साहू, रवि साहू, सूरज कुर्रे, देवेंद्र साहू, काजू खान, प्रकाश गज्जर, युवराज साहू, गिरीश देवांगन, सागर निषाद, नवीन दुबे, बिहारी लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!