कुम्हारी में आज शाम होगा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

सीएमओ ने की सहभागिता की अपील

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 17 सितंबर 2026 की शाम आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में नागरिकों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।

कार्यक्रम आज संध्या 7 बजे वार्ड क्रमांक 15, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, दुर्गा मंच के पास, कुम्हारी में आयोजित होगा। सीएमओ चंद्राकर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घर से एक दीया लेकर इस सामूहिक आयोजन से जुड़ें।

उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति सम्मान, विश्वास और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक अवसर है। जब पालिका क्षेत्र के हजारों घरों से एक साथ दीये जलेंगे, तो यह आपसी एकजुटता और सामूहिक सहभागिता का एक मजबूत संदेश देगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प को जनभागीदारी से ही नई मजबूती मिलती है। साथ ही, यह अभियान विकसित भारत 2047 के निर्माण में नागरिकों के सामूहिक संकल्प को भी जोड़ेगा।

सीएमओ ने अपील करते हुए कहा— आइए, दीया जलाएं… सेवा का सम्मान बढ़ाएं… जनभागीदारी की भावना को मजबूत करें और विकास के संकल्प को नई रोशनी दें।

error: Content is protected !!