कुम्हारी में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की घोषणा

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा संगठन विस्तार को लेकर दुर्ग जिले के कुम्हारी प्रखण्ड के वार्ड नंबर 3, गंगा नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार और युवाओं की सक्रिय सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें युवाओं ने संगठन के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने और समाजहित में सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कुम्हारी प्रखण्ड मंत्री ने कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे, जिसके तहत कुम्हारी प्रखण्ड सह संयोजक के रूप में गणेश यादव, खंड अध्यक्ष के रूप में बादल ध्रुव, मंत्री के रूप में अर्जुन यादव, संयोजक के रूप में वरजून यादव और सह संयोजक के रूप में रवि सोनानी की घोषणा की गई।

इस बैठक एवं कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल दुर्ग जिला मंत्री राकेश रामलोचन तिवारी, दुर्ग नगर संयोजक रौनक गौर, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल कुम्हारी प्रखण्ड मंत्री भूपेन्द्र मानिकपुरी, संयोजक कुणाल शर्मा, गौ रक्षक प्रमुख मोनू साहू, सह संयोजक गणेश यादव, राजू धनकर, महेश, भावेश, मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती रत्ना दास, उपाध्यक्ष नेहा सोनी सहित तमाम बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!