हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉
Join Now
रायपुर। खारुन नदी का जलस्तर कम होने के बाद चंदनडीह स्थित छोटे पुल से पानी उतर गया है, लेकिन बाढ़ के तेज बहाव और दबाव के कारण पुल की सड़क की सतह बुरी तरह उखड़ चुकी है।
पुल पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे और गहरी दरारें बन जाने के कारण यहाँ से आवाजाही करना यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। प्रशासन और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द इसकी मरम्मत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।