durg-kumhari-news कुम्हारी कबड्डी स्पर्धा: वीर शिवाजी बिलासपुर बना चैंपियन

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। माँ महामाया क्रीड़ा मण्डल कुम्हारी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दर्शकों के भारी उत्साह के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में वीर शिवाजी बिलासपुर ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम पुरस्कार 20,001 रुपये अपने नाम किया। प्रतियोगिता में भिलाई की टीम दूसरे स्थान पर रही और 13,001 रुपये का द्वितीय पुरस्कार जीता। महाकाल जंजगिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 7,001 रुपये तथा मेजबान कुम्हारी ने चतुर्थ स्थान हासिल कर 5,001 रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए बिलासपुर के अजय मरावी को बेस्ट ऑलराउंडर और बिलासपुर के ही 10 नंबर जर्सी धारक खिलाड़ी को बेस्ट कैचर चुना गया। महाकाल जंजगिरी के हिमेश को बेस्ट रेडर, कुम्हारी के रोहित सिन्हा को बेस्ट ब्लॉकर और भिलाई के कमांडो को बेस्ट डमी के पुरस्कार से नवाजा गया।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पालिका कुम्हारी के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, दक्ष एसोसिएट कुम्हारी के देवेन्द्र साहू, भूपेंद्र पटेल और युवराज पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इस सफल आयोजन में माँ महामाया क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष देवानंद साहू, सचिव थानेश्वर धीवर, कप्तान किशन पटेल, उप-कप्तान वासुदेव साहू, सदस्य पोषण साहू, मिथिलेश, रोहित, प्रिंस, राहुल, सौरभ, सीनू, उमेश, उत्कृष्ट, पोषण, देवेन्द्र, पीयूष, मयंक, लिलेश्वर, पुष्पेन्द्र और निलेश सहित सभी मंडल सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!