durg-kumhari-news जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी/दुर्ग: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडरका में पुरानी रंजिश और मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और प्लास्टिक पाइप भी बरामद कर लिया गया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 24 अप्रैल 2026 की रात की है। कंडरका स्थित चकधारी ट्रेडर्स के पास पुरानी रंजिश और नल तोड़ने जैसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने प्रार्थी चंद्रप्रकाश तिवारी पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया।


हमले में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल रायपुर भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 128/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम फरीब अली उर्फ बांबे (27 वर्ष), निवासी ग्राम कंडरका और डिगेश्वर साहू उर्फ बंटू (22 वर्ष), निवासी ग्राम कंडरका हैं
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया एक धारदार हथियार और प्लास्टिक पाइप जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!