कुम्हारी। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 17, रामपुर चोरहा तालाब के पास एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, पार्षद अश्विनी देशलहरे, ओमकार मारकंडे, लोकेश साहू, राकेश कुर्रे, श्रीमती रितिका यादव और भाजपा नेता मिथिलेश यादव उपस्थित थे। यह आयोजन भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा ‘स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए किया गया था।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नागरिकों से अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट होगा।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, यह अभियान आगामी एक सप्ताह तक चलेगा, जिसके तहत नगर के विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका के कर्मचारी, महिला समूह और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
