Durg-bhilai-news अवैध शराब बेचने वाले को कुम्हारी पुलिस ने दबोचा

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

29 पौवा देशी शराब जप्त

कुम्हारी। जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। कुम्हारी पुलिस ने ग्राम सांकरा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में खड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सांकरा के दर्री तालाब के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड मारी। वहां पुलिस ने संदिग्ध हालत में खड़े एक युवक को काले रंग के बैग के साथ दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब रखना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का नाम: यादराम साहू (32 वर्ष), निवासी- ग्राम सांकरा, कुम्हारी।
जप्त सामग्री: 29 पौवा देशी शोले मसाला शराब (कीमत लगभग 3,480 रुपये) और एक काले रंग का बैग।

error: Content is protected !!