हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉
Join Now
कुम्हारी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव 2026 के तहत ब्लॉक युवा अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया रविवार, 30 अगस्त से प्रारंभ हो गई है। इस चुनावी मुकाबले में ब्लॉक युवा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवा साहू मजबूती से मैदान में उतरे हैं, जिन्हें बैलेट नंबर 1 आवंटित किया गया है।
देवा साहू ने क्षेत्र के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर सहयोग देने की अपील की है। अपने चुनावी संदेश में उन्होंने युवा शक्ति हमारी पहचान, संगठन मजबूत, भविष्य सुरक्षित और एकजुट युवा, सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ काम करने की बात कही है।
समर्थकों और कार्यकर्ताओं को चुनावी अपडेट से जोड़ने के लिए आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म और विद आईवाईसी (With IYC) ऐप से जुड़ने का भी आह्वान किया गया है।
