छत्तीसगढ़: कुम्हारी से तीन बच्चों के साथ एक महिला रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी (दुर्ग)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 29 वर्षीय महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। घटना 24 जून 2026 की बताई जा रही है। महिला के पति की शिकायत पर कुम्हारी थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गोबल सोनकर (निवासी: पटेल पारा, वार्ड 02, कुम्हारी) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी, बबीता सोनकर (उम्र 29 वर्ष), दिनांक 24 जून 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे अपने तीन बच्चों के साथ इंडियन बैंक, कुम्हारी जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

बबीता के साथ उसके तीन बच्चे—खिलेश्वरी सोनकर (उम्र 07 वर्ष), लाली सोनकर (उम्र 05 वर्ष) और लवकुश सोनकर (उम्र 02 वर्ष) भी थे। दोपहर करीब 02:30 बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई।

बबीता घर नहीं पहुंची, तो पति गोबल सोनकर ने बैंक जाकर पता किया। वहां मालूम हुआ कि वह बैंक आई ही नहीं थी और न ही उसने कोई पैसे निकाले थे। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर सभी संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहाँ पूछताछ की, लेकिन बबीता और बच्चों का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, हुलिए के आधार पर तलाश जारी

थक-हारकर पति ने कुम्हारी थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पंजीकरण संख्या 0039/2026 के तहत गुमशुदा व्यक्ति का मामला दर्ज कर लिया है। सहायक उप-निरीक्षक (Asst. SI) विरेन्द्र कुमार ठाकुर मामले की जांच कर रहे हैं।

लापता महिला का हुलिया:

नाम: बबीता सोनकर (पति का नाम: गोबल सोनकर) उम्र: 29 वर्षकद: लगभग 4 फीट 6 इंचरंग: सांवला, चेहरा लंबा और बाल बंधे हुएपहचान चिन्ह: गले में तीन बत्ती वाला लॉकेट (धागा), पैर में चांदी की पायल और पीले रंग की साड़ी।

भाषा: हिन्दी और छत्तीसगढ़ी

पुलिस ने राज्य के सभी थानों, चौकियों और कंट्रोल रूम को इस संबंध में सूचना भेज दी है। यदि किसी को भी इस महिला या बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या कुम्हारी थाने से संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!