durg-bhilai-news कुम्हारी में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

रास्ता खोदा गया, पोल उखाड़े

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंजगिरी गांव में धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, भिलाई-03 के आदेशानुसार बुधवार, 3 जून 2026 को इस अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, भिलाई-03 द्वारा जारी ज्ञापन क्रमांक 658/प्र.तह./2025-26 (दिनांक 30.04.2026) के तहत यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। कुम्हारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौजा ग्राम-जंजगिरी (प.ह.नं. 11, रा.नि.मं. कुम्हारी) में स्थित निजी भूमि, जिसका खसरा नंबर 291/20 एवं 291/25 है (भूमि स्वामी: जय प्रकाश गोयल, पिता रामपाल), पर बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से प्लाटिंग का काम किया जा रहा था।

इस अवैध प्लाटिंग की शिकायत और प्रशासनिक आदेश मिलने के बाद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर के दिशा-निर्देशन में नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आवागमन के लिए अवैध रूप से निर्मित किए गए कच्चे रास्ते की जेसीबी से खुदाई कर उसे पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। प्लाटिंग और सीमांकन के लिए जमीन पर लगाए गए सभी खंभों (पोल) को उखाड़कर फेंक दिया गया।

नगर पालिका परिषद कुम्हारी द्वारा की गई इस पूरी कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मुस्तैद रहे, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार का विरोध न हो सके।

error: Content is protected !!