विभिन्न स्थलों पर शान से लहराया तिरंगा
कुम्हारी। नगर में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनेक सरकारी संस्थाओं, स्कूलों व नगर के प्रमुख चौक–चौराहों में शान से तिरंगा फहराया गया। कई प्रतिष्ठित संगठनों ने भी इस गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया। नगरवासियों में सुबह से ही देश प्रेम और झंडा फहराने की उत्सुकता देखने को मिली। लोग देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत थे। नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर इस बार नगरपालिका में प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी महेश सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक एतिहासिक पल है, हमें अपने देश की एकता और अखंडता के लिए मिलकर काम करना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि हमे अपने समाज मे स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमे अपने नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर एवं सहायक अभियंता अतुल कुमार सिंह सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय आई ए एस अधिकारी (सेवानिवृत) ने ध्वजारोहण किया उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को एकजुट रहने की जरूरत है एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए। इस मौके पर आशीष गोयल, अवधेश दुबे, बबला चन्द्राकर, शिरीष अग्रवाल, डी के अग्रवाल, विद्यालय के अध्यक्ष निश्चय बाजपेई, राजकुमार शुक्ला, अश्वनी साहू, हरिदास वैष्णव, संजय पाण्डेय, आर बी मिश्रा, सुनील पटेल, शकर मढ़रिया, आलोक दुबे, शिव कुमार , राजकुमार सिंह एवं अश्वनी देशलहरे सहित अभिभावक एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जागेश्वरी साहू एवं आभार अरिंद्र वर्मा ने व्यक्त किये। अंत मे मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विचक्षण जैन विद्यापीठ, में पूरी राष्ट्रीय गरिमा के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विचक्षण जैन विद्यापीठ प्रबंधन समिति के सदस्य, श्री पी.सी. मालू , सम्पत जी, झाबक, राजेश सावनसुखा, विरेन्द्र कुमार नाहर, सुनील गोलछा, विद्यापीठ प्रशासनिक प्रमुख कर्नल पी.के. ठाकुर और प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा उपस्थित थे। कर्नल पी.के. ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने उद्बोधन मे उन्होंने एक अखण्ड एवं उज्जवल भारत की कल्पना को साकार करने में सभी के योगदान की बात कही। नाहर सर ने बच्चों में भारतीय मूल्यों के प्रति चेतना जागृत करने पर जोर दिया। विद्यापीठ के बच्चों ने भी अपना उद्बोधन और गायन प्रस्तुत किया। अंत मे सच्ची राष्ट्रीयता और भारतीयता की शपथ के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार ने ध्वजारोहण किया।
सेजस जंजगिरी में प्राचार्या श्रीमती मिनी गोपीनाथन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल शंकरनगर में प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया बच्चों ने गीत, भाषण और शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत मे बच्चों की विभिन्न उपलब्धियों पर उन्हें पुरस्कृत किया गया स्कूल के श्रेष्ठ शिक्षिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह एवं आभार पूनम सिंह ने प्रस्तुत किया। विद्याज्योति हा. से. इंग्लिश मीडियम स्कूल में शाला के प्राचार्य फादर लीजो मैथ्यू ने ध्वजारोहण किया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, कुम्हारी में भी 76 वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और राष्ट्रीय उत्साह के साथ किया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ प्रीती गुरनानी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्र की अखंडता और एकता के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया। समारोह में छात्रों ने भारत माता की जय, राष्ट्रगीत और देशभक्ति के गीतों के साथ कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्रों ने तिरंगे के रंगों में रंगी हुई पोशाकों के साथ परेड का आयोजन किया, जो गणतंत्र दिवस की महत्ता और भारतीयता को जीवंत करता प्रतीत हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, प्राचार्य और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को भारतीय संविधान की अहमियत और उसे अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर एस एस बजाज, कार्यकारी निदेशक श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी। प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी में संरक्षक डॉ. मोहन आनंद ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि आज देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है ऐसे में हमसब की जिम्मेदारी है कि हम अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें राष्ट्र के प्रति अपना पूर्ण समर्पण दें और देश की अखंडता को बनाए रखें। कुम्हारी व्यापारी संघ में दामोदर दास राठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अतिथि के रूप में रविन्द्र नाथ पॉल सहित समस्त व्यापारीगण उपस्थित रहे।
भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में पंचशील बुद्ध विहार शिवनगर कुम्हारी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बौद्ध उपासक व उपासिकाओं द्वारा संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
बुद्ध विहार के प्रांगण में आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथि मुकुंद राठोड सामाजिक कार्यकर्ता ने तिरंगा ध्वज फहराया। तिरंगे के सम्मान में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ। भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी की अध्यक्ष प्रेमलता डोंगरे ने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है और हमें भारतीय संविधान जान से प्यारा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के लोग उपस्थित थे।
इसके अलावा विद्यादीप पब्लिक स्कूल, भारती विद्यालय, शिव इंटरनेशनल स्कूल, उदय कान्वेंट, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर सहित विभिन्न स्कूलों एवं सरकारी संस्थानों में भी शान से लहराया तिरंगा।

