किसान मेला के आयोजन स्थल का दुर्ग कलेक्टर ने किया निरीक्षण

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। 10 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं विक्रय कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा आगामी 10 जनवरी से 12 जनवरी तक खपरी (कुम्हारी) में किया जा रहा है।

मंगलवार को दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आयोजन
स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। उक्त मेले में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के कृषि उपकरण एवं आधुनिक यंत्रों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।

इसके अलावा किसानों के कृषि संबंधी विभिन्न समस्याओं और उसके निराकरण पर देशभर से आए हुए वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ किसानों को संबोधित करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों की उत्तरोत्तर प्रगति और खेती में आने वाली समस्याओं से उन्हें निजात दिलाना है।

विगत कई वर्षों से किसान संघ यह आयोजन करता आ रहा है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री भारत सरकार होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ ग शासन , डॉ. रमन सिंह विधान सभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छ ग शासन, रामविचार नेताम कृषि एवं एस सी एस टी ओ बी सी एवं अल्प संख्यक विकास मंत्री, केदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, ओ पी चौधरी वित्त मंत्री, विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, डोमन लाल कोरसेवाड़ा विधायक अहिवारा, किरण देव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं देवजी भाई पटेल पूर्व विधायक धरसींवा होंगे।

error: Content is protected !!