कुम्हारी के वार्ड क्र. 02 में विकास कार्यों की सौगात: 83.84 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, पार्षद डिकेश पटेल ने जताया आभार

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 02 में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद के तहत कुल 83 लाख 84 हजार रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

पार्षद डिकेश पटेल ने कहा कि वार्ड क्रमांक 02 की जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क एवं नाली निर्माण की मांग लगातार शासन के समक्ष रखी जा रही थी। शासन द्वारा इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने से वार्ड में विकास को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति मिलने पर वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद एवं लोक निर्माण प्रभारी डिकेश पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल और सुरेंद्र कौशिक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

पार्षद ने जानकारी दी कि दिवाली के ठीक बाद इन सभी विकास कार्यों को आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि वार्ड का विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर नजर आए और सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे हों।

अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत 5 प्रमुख विकास कार्य एवं राशि का विवरण:

  1. मालिया पारा में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य — 11.80 लाख रुपये
  2. दीपक सोनी एवं चोटी यादव के घर से बल्लू यादव के घर तथा बेल पेड़ से राकेश यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य — 7.94 लाख रुपये
  3. आजाद चौक से दशरथ मानिकपुरी के घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य एवं दशरथ मानिकपुरी के घर के पास आरसीसी नाली निर्माण कार्य — 28.57 लाख रुपये
  4. घनश्याम सिन्हा पान ठेला से आम बगीचा के पीछे तक सीसी रोड निर्माण कार्य — 31.89 लाख रुपये
  5. परदेशी यादव के घर से बल्लू यादव के घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य — 3.64 लाख रुपये

15वें वित्त आयोग के तहत वार्ड क्रमांक 02 में होने वाले अन्य कार्य:


वार्ड क्रमांक 02 में अधोसंरचना मद के अलावा 15 फाइनेंस के अंतर्गत भी विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिन्हें मिलाकर वार्ड में कुल लगभग 1.41 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे।

  • शैलेंद्र साहू के घर से सोनू पटेल होते हुए दिनेश ठाकुर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य — 9.47 लाख रुपये
  • हेमलाल पटेल के घर से देवी सिन्हा के घर होते हुए आनंद पटेल के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य — 11.22 लाख रुपये
  • पटेल भवन में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य — 14.74 लाख रुपये
  • आजाद चौक में चबूतरा निर्माण कार्य — 4.99 लाख रुपये
  • राजकुमार पान ठेला से आजाद चौक होते हुए विजय सोनकर के घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य — 17.23 लाख रुपये

जनता की मांग, विकास का संकल्प और शासन का सहयोग—इन सभी विकास कार्यों के धरातल पर उतरने से वार्ड क्रमांक 02 के नागरिकों को आवागमन और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं में काफी राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!