सड़क-पुलिया की मांग को लेकर सांसद विजय बघेल से मिले जनप्रतिनिधि

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अंतर्गत ग्राम परसदा और आसपास की रिहायशी कॉलोनियों के रहवासियों की आवागमन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान खारुन नदी ओवरब्रिज के नीचे सड़क निर्माण और आवश्यक पुलिया के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने सांसद को क्षेत्रवासियों को हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद विजय बघेल ने संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस निर्माण कार्य को मांग पत्र में प्राथमिकता से शामिल किया जाए।

इसके साथ ही, सड़क निर्माण में आ रही रेलवे संबंधी बाधाओं के त्वरित निराकरण के लिए रायपुर रेल मंडल से चर्चा कर जल्द ही आवश्यक एनओसी प्राप्त करने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।

जनप्रतिनिधियों को पूर्ण विश्वास है कि संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से यह कार्य जल्द गति पकड़ेगा और क्षेत्र की जनता को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

इस सकारात्मक पहल के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, एल्डरमैन अवधेश शुक्ला, पार्षद अनुराग गुप्ता और अनुज शुक्ला ने सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!