दर्दनाक सड़क हादसा: कुम्हारी में हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला की मौत, चालक फरार

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। कुम्हारी के शंकर नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार महिला की हाइवा डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड क्रमांक 4 रामनगर निवासी श्रीमती पुष्पा श्रीवास (पति स्वर्गीय रमेश श्रीवास) के रूप में हुई है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा श्रीवास रोज की तरह घर-घर जाकर मालिश का काम करने के लिए साइकिल से वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर की ओर जा रही थीं। लगभग दोपहर 12:30 बजे जब वह मोड़ पर गुजराती समाज भवन के समीप पहुंचीं, तभी अहिवारा-धमधा की ओर से आ रहे मिट्टी से लदे हाइवा डंपर क्रमांक CG 07 DB 8177 की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा की टक्कर के बाद पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!