कुम्हारी नगरपालिका ने काटे 21 बड़े बकायादारों के नल कनेक्शन

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन सख्त; अवैध कनेक्शनधारियों पर भी गिरी गाज

कुम्हारी। राज्य शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभिन्न चालू एवं बकाया करों—जैसे दुकान किराया, संपत्ति कर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, यूजर चार्ज, जलकर एवं अन्य करों की वसूली का लक्ष्य पूरा करने हेतु सभी बड़े बकायादारों को डिमांड नोटिस जारी किया गया है।


मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर के आदेशानुसार, निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जल कर के बड़े बकायादारों के विरुद्ध विच्छेदन की कार्रवाई की गई।

इसके अंतर्गत वार्ड क्र. 02 (कुम्हारी) के बकायादार बृजलाल यादव, लक्ष्मीनारायण सोनी, श्रीमती द्रोपति यादव, ईतवारी विश्वकर्मा, गणेश राम यादव, रामनारायण पटेल, पंचू देवांगन, सुनहर पटेल एवं रोहित पटेल; वार्ड क्र. 03 (कुम्हारी) के राम सहाय साहू एवं देवीदास मानिकपुरी; वार्ड क्र. 13 (कुम्हारी) की अनुसुईया साहू; वार्ड क्र. 16 (परसदा) की शांति बाई, राधा बाई लहरी, रितेश कुमार, चैतराम साहू एवं देव लहरी; वार्ड क्र. 20 (कुगदा) की सुषमा बंजारे; वार्ड क्र. 21 (कुगदा) के लखन लाल विश्वकर्मा तथा वार्ड क्र. 22 (कुगदा) के गोकुल मेहर एवं रामप्रसाद सतनामी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।


नगर पालिका के राजस्व प्रभारी कैलाश देवदास एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा इन बकायादारों सहित अवैध कनेक्शनधारियों के नल कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए हैं। साथ ही, अन्य बकायादारों को समझाइश दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया करों का भुगतान कार्यालय कोष में जमा कराएं।

error: Content is protected !!