विभिन्न स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा
कुम्हारी। नगर में 79 वीं स्वतंत्रता दिवस की धूम रहीं इस अवसर पर अनेक सरकारी संस्थाओं, स्कूलों व नगर के प्रमुख चौक चौराहों में शान से तिरंगा फहराया गया। कई प्रतिष्ठित संगठनों ने भी इस स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया। नगर में सुबह से ही लोगों में देश प्रेम व झंडा फहराने की उत्सुकता देखी गई।
नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने ध्वजारोहण किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक एतिहासिक पल है, हमे अपने देश की एकता और अखंडता के लिए मिलकर काम करना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने समाज मे स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमें अपने नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत एवं समस्त पार्षदगण एवं सहायक अभियंता अतुल कुमार सिंह सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

सियान सदन कुम्हारी में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भीं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में नगर के सभी नागरिक वरिष्ठ समाज सेवी ,प्रबुद्ध नागरिक महिलाओं की उपस्तिथि रहींl मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने सियान सदन मे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उपस्थित सदस्यों के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए कहा -देश प्रेम एवं सदभावना हमारी पूंजी हैl संस्था प्रमुख अध्यक्ष एवं साहित्यकार सेवनिवृत शिक्षक मुरारी लाल साव ने ध्वजा रोहण किया l उन्होंने अपनी भावना प्रगट करते हुए कहा राष्ट्रीयता प्रत्येक नागरिकों के हृदय में हो। इस अवसर पर बी.एल साहू, वार्ड पार्षद ओमनारायण वर्मा, भुनेश्वर साहू आरके सोनी पंचम साहू तीर्थ राज श्रीमती मीना साहू, श्रीमती उषा साहू वीरेद्र पाण्डेय रंजीत साहू आदि युवा साथी उपस्तिथ रहे l
नगर के गौरव टिम्बर प्रतिष्ठान में ब्रिज भूषण पाण्डेय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस थाना कुम्हारी में थाना प्रभारी पी डी चंद्रा ने ध्वजारोहण किया । सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारी में कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक शंकर लाल मढ़रिया ने की मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती वेणु चौबे ने अपना वक्तव्य दिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष बबला चंद्राकर महेंद्र अग्रवाल विद्यालय अध्यक्ष निश्चय वाजपेयी व्यवस्थापक अवधेश दुबे उपाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला एवं सदस्य रामबिहारी मिश्रा संजय पांडे एवं अरिंद्र वर्मा उपस्थित रहें । बच्चों द्वारा भारत माता की आरती सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया प्राचार्य मनीषा साहू ने आभार व्यक्त किया ।
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेजेस में शाला प्रबंधन समिति एवं विकास समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव एवं विधायक प्रतिनिधि विजय वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादाई संबोधन दिया इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत नृत्य नाटक एवं सड़क सुरक्षा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता एवं भाषण प्रस्तुत किया गया । उत्कृष्ठ प्रतिभाशाली एवं दसवीं एवं बाहरवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किये विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व व्यख्याता सी के शर्मा बी एल यदु मुकुंद राठौर रामाधार शर्मा रामकुमार सोनी श्रीमती जुली सिंह एवं गजेंद्र साहू उपस्थित रहें प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार ने आभार व्यक्त किया। सेजस जंजगिरी में प्राचार्या श्रीमती मिनी गोपीनाथन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे।
नगर के विद्यालय विचक्षण जैन विद्यापीठ में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कमोडोर, भारतीय नौसेना के अरुण जुल्का ने “स्वर्णिम भारत” विषय पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने भारत को प्रकाश की भूमि बताते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संघर्ष का भावपूर्ण वर्णन किया उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से विद्यार्थियों में देश के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करने की बात कही। विद्यालय के अध्यक्ष राजेश सावनसूखा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के लिए बाहरी आजादी नही बल्कि सीखने, आगे बढ़ने और जीवन के सभी क्षेत्रों में विकास करने की स्वतंत्रता है। उन्होंने ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम के सामूहिक गायन के साथ किया गया ।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल शंकरनगर में पार्षद हरिदास वैष्णव ने ध्वजारोहण किया प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। बच्चों ने गीत, भाषण और शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत मे बच्चों की विभिन्न उपलब्धियों पर उन्हें पुरस्कृत किया गया । विद्याज्योति हा. से. इंग्लिश मीडियम स्कूल में रेवरेन्ट फादर रौशन खालको ने ध्वजारोहण किया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत दी गई। द आईसीएफएआई विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ एस डी पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह केवल एक उत्सव नही बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया हमारी आजादी सिर्फ राजनीतिक स्वतंत्रता नही है यह हमारी सोच हमारे कर्म और हमारे कर्तव्यों का निर्वहन भी है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन कर देश को एक समृद्ध शिक्षित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देना होगा। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ मनीष उपाध्याय ने भी अपना संबोधन दिया इस मौके पर समारोह में विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
कुम्हारी व्यापारी संघ द्वारा ओवरब्रिज के समीप ध्वजारोहण किया गया समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीना वर्मा पवन अग्रवाल रमाकांत शुक्ला अवधेश दुबे एवं ईश्वर बंसल उपस्थित रहे इस मौके पर गणमान्य नागरिकों सहित समस्त व्यापारी संघ की उपस्थिति रही । इसके अलावा विद्यादीप पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रमुख बीआर सोनकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर रामेश्वर सोनकर प्राचार्य श्रीमती विभा सोनकर सहित स्कूल के स्टाफ़ एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। वहीं स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया प्राचार्य डॉक्टर सोनिता सत्संगी, सांसद प्रतिनिधि मिथलेश यादव पार्षद श्रीमती रितिका यादव पार्षद प्रवीण राव एवं पार्षद लोकेश साहू सहित गणमान्य नागरिक एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिथियों द्वारा सारगर्भित शब्दों में देश भक्ति एवं एकता का संदेश दिया गया।
वहीं भारती विद्यालय, शिव इंटरनेशनल स्कूल, उदय कान्वेंट, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही यहां मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर रहे वहीं कार्यक्रम में अजय यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण से लोगों में देश के प्रति भावना उत्पन्न कर देश की आजादी में अपने प्राण त्याग दिए शहीदों को नमन किया। सरस्वती प्रा. विद्यालय वार्ड क्रमांक 3 में मुख्य अतिथि लीलाधर यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन पटेल एवं संचालन हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया। प्रेस क्लब कुम्हारी में भी स्वतंत्रता दिवस जोशिले अंदाज में मनाया गया यहां प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारगण शामिल हुए। परिसर में संध्या 6 बजे से एक शाम शहीदों के नाम थीम पर देश भक्ति गीतों का संगीतमय आयोजन सम्पन्न हुआ इसके अलावा नगर में अन्य विभिन्न स्थानों में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही वहीं सभी स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया गया।


