कुम्हारी थाना क्षेत्रान्तर्गत बजरंग चौक पुरानी हटरी के सामने 9 अगस्त शनिवार की रात मारपीट की घटना में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाकू लगने से घायल युवक गौरव तिवारी को उसके दोस्तों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं इस पूरी घटना को लेकर वार्ड क्रमांक 9 शिव नगर निवासी हेमंत राय पिता सुरेंद्र राय ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। हेमंत राय ने बताया कि मुझे फोन में लोकेश साहू ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गौरव तिवारी का बजरंग चौक पुरानी हटरी में कुछ युवकों से एक्टिवा की चाबी छीनने को लेकर विवाद हो गया है।
मैं वहां पहुंचा देखा कि इस विवाद में एक नाबालिक लड़के सहित रामनारायण ध्रुव पिता मोहनलाल ध्रुव ( 20 वर्ष) हर्ष सोनकर पिता पुरषोत्तम (22 वर्ष) कौशल सोनकर पिता होरीलाल सोनकर (21 वर्ष) सभी बजरंग चौक पुरानी हटरी निवासी ने गौरव तिवारी को लात घूंसे और मुक्के से मार रहे थे वहीं अचानक रामनारायण ध्रुव के द्वारा गौरव तिवारी के पेट पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया चाकू लगने से बहुत खून बहने लगा इसके अलावा शरीर पर अन्य जगहों पर भी गंभीर चोटें आई है घायल अवस्था में गौरव तिवारी को मैं और सूरज साहनी गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ले गए।
हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय सहिंता बीएनएस की धारा 296, 351(3), 109, 3(5) के तहत कार्यवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
