कुम्हारी पुलिस ने 11 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। प्रार्थी राजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत 2 मई को वे अपने परिवार के साथ पुरानी बस्ती रायपुर रिश्तेदारों के पास गए थे, वहां से लौटते अपनी कार में अकोला से होेते हुए वापस अपने गांव कपसदा जा रहे थे कि ग्राम अकोला, सड़क में गिट्टी रखा हुआ था जिससे कार को किनारे से निकालते समय अचानक मवेशी कार के सामने आकर टकरा गया, उसी समय मोटर सायकल में दो लड़़के आये और गाड़ी रूकवाकर बोलने लगे की गाड़ी ठीक से चलाना नहीं आता क्या?

इस पर प्रार्थी ने सुनकर अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाकर अपने गांव कपसदा सत्तु होटल के पास पहुंचा था की उसी समय पीछे से ग्राम अकोला के बहुत से लोग आकर कार के सामने मोटर सायकल खड़ी कर कार से उतारकर मारपीट करने लगे एवं प्रार्थी की पत्नि प्रणिता शर्मा का बाल पकड़़कर खींचने व लड़की के साथ भी मारपीट की कोशिश किया तथा जान से मारने की धमकी देने लगे गौतम सेन और उसके साथी विक्की चक्रधारी और परशुराम साहू ने जबरदस्ती उन्हें अपनी मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम कपसदा से ग्राम अकोला अपहरण कर ले गए।

स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में अपराध क्र. 66/2025 धारा 140(3),296,351(3), 115(2), 190, 191(2) बी.एन.एस. कायम कर अन्वेषण में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कुम्हारी पुलिस ने टीम बनाकर कमल साहू, (54 वर्ष) गौतम सेन, (37 वर्ष) विक्की चक्रधारी,(21 वर्ष) परशुराम साहू, (19 वर्ष) बोधन लाल साहू, मुकेश साहू, (26 वर्ष) नारद निषाद,(25 वर्ष) रामगोपाल निषाद, (23 वर्ष) कैलाश साहू, (31 वर्ष) उवेश साहू,(26 वर्ष) एवं राजकुमार नेताम (43 वर्ष) इन सभी को ग्राम अकोला के अलग अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जनक राम कुर्रे थाना प्रभारी कुम्हारी एवं थाना कुम्हारी पुलिस की भूमिका उल्लेखनीय रही।

error: Content is protected !!