कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत सुशासन तिहार 2025 में पानी की समस्या एवं टूल्लू पंप से पानी खिचने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर के निर्देशानुसार शनिवार दिनांक 26 अप्रैल 2025 को सुबह 6.00 बजे से राजस्व विभाग, जल विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध टूल्लू पंप के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर मौका स्थल निरीक्षण करते हुए वार्ड कं.-24 जंजगिरी में 07 नग टूल्लू पंप जप्त किए एवं समझाईस दी गई कि भविष्य में इस प्रकार टूल्लू पंप का उपयोग किये जाने पर नल विच्छेद एवं एफ.आई.आर. दर्ज करने की कार्यवाही की जावेगी।
साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा आगे भी अवैध टूल्लू पंप के उपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।
