हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉
Join Now
कुम्हारी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह महामाया क्रिकेट क्लब द्वारा महामाया मंदिर प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। सुबह 8:00 बजे से ही मंदिर परिसर के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में क्लब के क्रिकेट खिलाड़ी एकत्रित हुए और सभी ने मिलकर सामूहिक योग अभ्यास किया।
इस दौरान मनहरण यादव ने उपस्थित लोगों को संदेश देते हुए कहा कि बेहतर कल के लिए योग जरूरी है। उन्होंने करे योग, रहे निरोग की बात कही।
इस योग अभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनहरण यादव, अमर यादव, गिरीश देवांगन, राजा सोनकर, सूरज सोनकर, केतन परमार, भागवत साहू और गोपाल खरे सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
