कुम्हारी। शनिवार को प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के सभागार में श्रमवीर सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ऋतंभरा सा. स. एवं महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण वर्मा उपस्थित थे सर्वप्रथम उन्होंने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सभी पत्रकारों को बधाई दी एवं दिवंगत पत्रकारों की स्मृति को नमन किया। तत्पश्चात उन्होंने ‘श्रमवीर सम्मान- 2025’ दो दंपतियों जागेश्वर साहू श्रीमती विमला साहू एवं जेठू पटेल एवं श्रीमती धर्मिन पटेल को प्रदान किया।
मजदूर दंपतियों को प्रेस क्लब की ओर से सम्मान राशि , शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। अपनी बात रखते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि श्रमवीरों का सम्मान अर्थात श्रम का सम्मान है तमाम आर्थिक और विषम परिस्थितियों के बावजूद इनलोगों ने कड़ी मेहनत कर परिवार का पालन पोषण किया और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दी वाकई ये युवा पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षीय आसंदी से बोलते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। पेशेवर पत्रकार होते हुए भी हमें अपनी नैतिकता को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 1 मई श्रमिक दिवस के दिन समाज के कुछ ऐसे श्रम साधकों का सम्मान किया जाता है जो अपनी मेहनत से अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं।
इस वर्ष जिन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है उनमें जेठू पटेल विगत 40 वर्षों से खदान में पत्थर तोड़ने का काम करते हैं और जागेश्वर पटेल प्रत्येक दिन प्रातः 4 बजे से रात 10 बजे तक लोगों के घरों में काम करते हैं उम्र के इस पड़ाव में भी इनकी मेहनत काबिले तारीफ है इन्होंने अपने बच्चों को अच्छी तालीम भी दी है वहीं आज भी वे अपने काम के प्रति उतने ही ईमानदार हैं।
विशेष अतिथि समाजसेवी रामाधार शर्मा ने सम्मानित दंपतियों जागेश्वर साहू-विमला साहू व जेठू राम पटेल-श्रीमती धर्मिन पटेल को बधाई देते हुए कहा कि देश के निर्माण में आप जैसे तमाम श्रमवीरों का योगदान अतुलनीय है।
विशिष्ट अतिथि विशाल ताम्रकार ने प्रेस क्लब के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे मजदूरों में भगवान विश्वकर्मा की छवि दिखाई देती है।
कार्यक्रम को भाजपा नेता रामकुमार सोनी ने भी संबोधित किया आयात ही सभी पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि 1 मई को प्रेस क्लब ऑफ कार्यक्रम का आयोजन ‘मजदूर दिवस’ मौसम की खराबी के कारण रद्द हो गया था। इसलिए उक्त आयोजन को 3 तारीख को रखा गया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पत्रकारगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों और मजदूरों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव रविन्द्र कुमार थापा और आभार प्रदर्शन अनुज शुक्ला ने किया।
