भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। अहिवारा निवासी प्रार्थी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी ने रविवार को थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम अकोला कपासबाड़ी से एक भेड़ खरीदकर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। शाम लगभग 6:15 बजे, केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा कच्चा मार्ग पर काले रंग की स्कूटी में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पीछा किया और उनसे एक भेड़ एवं ₹5,000/- नगद छीनकर फरार हो गए।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 304(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, संदिग्धों से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया।


पूछताछ के दौरान आरोपी राजू बेलदार (23 वर्ष), निवासी बेलदारपारा एवं राकेश सोरी (23 वर्ष), निवासी रामनगर, कुम्हारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी की गई भेड़ एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली है। मामले का एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। थाना स्तर पर उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अल्प समय में गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!