कुम्हारी। विचक्षण जैन विद्यापीठ के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। छात्रों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने एक बार फिर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा (शैक्षणिक सत्र 2024–25) में विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।
इस वर्ष कुल 36 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से कॉमर्स संकाय के छात्र अर्हम जैन ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वहीं 10 वीं बोर्ड परीक्षा में भी विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इसमें कुल 42 छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से पार्श्व पिंचा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय ने समस्त सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी यह उपलब्धि शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग का ही प्रतिफल है।
