आज उपमुख्यमंत्री साव करेंगे कुम्हारी में अटल परिसर का लोकार्पण, परियोजना लोकार्पण से ठीक पहले विवादों में

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज, गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-15 में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। हालांकि, लोकार्पण समारोह से ठीक पहले यह परियोजना विवादों में घिर गई है। लोकार्पण से पहले विवादों में अटल परिसर लोकार्पण से पहले … Read more

कुम्हारी: अक्टूबर में सड़क दुर्घटना के 4 मामले, यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल!

कुम्हारी। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित कुम्हारी थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2025 का महीना सड़क हादसों के मामले में अत्यंत चिंताजनक रहा है। थाना क्षेत्र में इस माह में लापरवाही से वाहन चलाने के चार गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो भीषण दुर्घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, कई ऐसे मामले भी हैं जिनकी … Read more

बिजली दफ्तर का घेराव कर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी कुम्हारी ने किया प्रदर्शन

कुम्हारी। बिजली दरों में वृद्धि और अधिक बिजली बिल आने से नाराज ब्लॉक युवा कॉंग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बिजली के दफ्तर में प्रदर्शन करते हुए दफ्तर का घेराव किया। ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने कहा कि एक तो जनता पर मंहगाई का बोझ और ऊपर से बिजली के बिल में … Read more

संदिग्ध मौत निकली हत्या: शराबी पिता की मारपीट कर पुत्र ने ली जान, गिरफ्तार

कुम्हारी। निकटवर्ती ग्राम अकोला में विगत 04 अक्टूबर 2025 को शराब के नशे में धुत होरीलाल साहू (60 वर्ष) को रात्रि 8.30 बजे के करीब शराब पीकर गाली गलौज कर विवाद करने से नाराज उसके बेटे गजेंद्र साहू द्वारा हाथ, थप्पड़, और मुक्के से बांए आंख, मुंह और नाक में मारपीट करने से गिरकर किसी … Read more

कुम्हारी: नेशनल हाईवे पर 9 मवेशियों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

कुम्हारी। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 रायपुर-दुर्ग रोड पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना राजू ढाबा के आगे, रेलवे नर्सरी के पास जंजगिरी रोड पर हुई है। स्थानीय निवासी और सिविल ठेकेदार पुनेश कुमार साहू ने सुबह 6:00 बजे टहलने … Read more

कुम्हारी में 30 फीट के रावण का दहन, रामलीला का भी हुआ आयोजन

कुम्हारी। इस वर्ष विजयादशमी के पावन पर्व पर कुम्हारी नगर में मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में 30 फीट ऊँचे रावण का पुतला दहन किया गया, जिसे देखने के लिए नगर के निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी द्वारा रामलीला … Read more

मां महामाया मंदिर कुम्हारी जोत-ज्वारा विसर्जन

कुम्हारी। आज सुबह बुधवार को कुम्हारी स्थित मां महामाया मंदिर के जोत-ज्वारा का विसर्जन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। जोत-ज्वारा यात्रा मंदिर से निकलकर मंदिर स्थित जलकी तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ उनका विसर्जन किया गया। एक ज्योति कलश नगर स्थित शीतला मंदिर के लिए रवाना होगा, जिसे देखने के लिए भक्तों का जनसैलाब … Read more

44 घंटे बाद भी खारुन नदी में डूबे किशोर का पता नहीं

परिवार की उम्मीदें धुंधली कुम्हारी के खारुन नदी स्थित अटारी घाट पर शनिवार दोपहर डूबे 13 वर्षीय छात्र गजेंद्र पटेल का 44 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को भी एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने दिनभर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्र के परिजन गहरे सदमे में हैं और उनकी … Read more

कुम्हारी में पुलिस ने 20,000 की हेरोइन के साथ युवक को पकड़ा

कुम्हारी। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लवप्रीत सिंह उर्फ करण नाम के एक युवक को 20,000 रुपये की हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। … Read more

कुम्हारी टोल प्लाजा पर 6.60 करोड़ सहित पुलिस ने दो स्कॉर्पियो और चार लोगों को पकड़ा

कुम्हारी टोल प्लाजा पर आज सुबह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये की बड़ी नकदी बरामद की है। इस सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली थी गोपनीय सूचना थाना कुम्हारी को … Read more

error: Content is protected !!