नगर पालिका परिषद कुम्हारी में सुशासन तिहार, 8 से 11 अप्रैल तक लिए जाएँगे आवेदन

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now



कुम्हारी। राज्य सरकार द्वारा सुशासन की स्थापना और जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं का समाधान सुगमता से और पारदर्शी तरीके से करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय में आवेदन लेने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
नगर पालिका कुम्हारी में इसके लिए 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किए जाएँगे।

जहाँ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। नगर पालिका कुम्हारी कार्यालय में समाधान पेटी रखी जाएगी, जिसमें नागरिक अपनी शिकायतें लिखित रूप में 8 अप्रैल से डाल सकते हैं।


इन समस्याओं का समाधान तय समय-सीमा में करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। जनता की सुविधा हेतु ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा रहेगी।


इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभागों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अभियान का उद्देश्य शासन की पारदर्शिता बढ़ाना, जनभागीदारी सुनिश्चित करना और शीघ्र समाधान करना है।

error: Content is protected !!