नगर पालिका परिषद कुम्हारी में कर्मचारी संघ का विस्तार

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर नगर पालिका परिषद कुम्हारी में शुक्रवार को संघ का विस्तार कर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें संरक्षक अतुल कुमार सिंह ,अध्यक्ष विशाल साहू महामंत्री नितिन श्रीवास ,कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना यादव ,सचिव संजय आईच ,मीडिया प्रभारी सोम प्रकाश देशमुख को सर्वसम्मति से चुना गया।

चुनाव उपरांत प्लेसमेंट एवं निमित्त कर्मचारियों की समस्याओं को अवगत कराते हुए पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु निवेदन ज्ञापन सौपा गया। जिसमें अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की समस्या के संबंध में यथाशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।इस मौके पर समस्त कर्मचारी सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!