हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉
Join Now
कुम्हारी। गुरुवार को थाना कुम्हारी पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक उप निरीक्षक तालसिंह साहु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामनगर बाजार चौक निवासी दो आरोपी, वीर देवार (21 वर्ष) और नंदनी देवार (20 वर्ष), को महामाया रोड स्थित सहकारी सेवा मंडी के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 540 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 32,000/- रुपये है। इसके अलावा, अवैध बिक्री से अर्जित 11,600/- रुपये नगद भी बरामद किए गए। पुलिस ने NDPS Act के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और गवाहों की उपस्थिति में यह कार्रवाई पूरी की।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुम्हारी में NDPS Act की धारा 20(ख),(Ц) और 27(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
