कुम्हारी के ट्रांसपोर्टर की गाड़ी के नंबर का बिहार में फर्जी इस्तेमाल

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

RTO के चालान ने खोला राज़

कुम्हारी। दुर्ग जिले के एक ट्रांसपोर्टर की गाड़ी नंबर का प्रयोग करते हुए बिहार में फर्जी तरीके से दूसरा वाहन चलाया जा रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब आरटीओ ने उस फर्जी नंबर वाले ट्रक पर चालानी कार्रवाई की। ट्रांसपोर्टर ने तुरंत कुम्हारी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार कुम्हारी के ट्रांसपोर्टर सर्वजीत सिंह की गाड़ी क्रमांक सीजी 04 एल टी 5516 पर चालानी कार्रवाई की जानकारी भोजपुर बिहार आरटीओ द्वारा विगत 27 नवम्बर को उनके मोबाइल नम्बर में दी गई। उक्त ई चालान देख उन्हें हैरनी हुई। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी कभी भोजपुर बिहार गई ही नहीं है फिर भोजपुर में ई चालान होना चौंका देने वाली बात थी।

जबकि उनके इस नम्बर की गाड़ी अभी वर्तमान में अहमदाबाद गुजरात में खड़ी है। सर्वजीत सिंह ने इस बात की जानकारी कुम्हारी थाना में लिखित में दी। साथ ही ई चालान, टोल टैक्स की सम्पूर्ण जानकारी भोजपुर बिहार के आरटीओ को भी भेज दी है।

error: Content is protected !!