कुम्हारी पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

1.700 किलोग्राम गांजा और नगद बरामद

कुम्हारी। दुर्ग जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक प्रभावी कार्रवाई की गई है।

सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गौठान के पास घेराबंदी कर बीर देवार (21 वर्ष), निवासी देवार मोहल्ला को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1.700 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 85,000 रुपये बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, गांजा बिक्री से अर्जित 12,500 रुपये नगद भी जप्त किए गए हैं।

जप्त की गई कुल सामग्री की कीमत 97,500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आर्थिक लाभ कमाने की नीयत से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में कुम्हारी थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सहभागी बनें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!