कुम्हारी: 31 मार्च तक टैक्स जमा न करने पर लगेगा ₹1000 जुर्माना और 6.25% सरचार्ज

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संपत्तिकर सहित अन्य बकाया करों का भुगतान 31 मार्च तक करना अनिवार्य है।

इसके बाद, 1 अप्रैल से कर जमा करने वाले बकायादारों से 1000 रुपये जुर्माना और 6.25 प्रतिशत सरचार्ज वसूला जाएगा। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चेक के माध्यम से भुगतान केवल 18 मार्च तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

नागरिकों की सुविधा के लिए टैक्स काउंटर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रखे जा रहे हैं। साथ ही, विभिन्न वार्डों के प्रमुख स्थानों पर विशेष शिविर भी लगाए गए हैं। करदाता घर बैठे ऑनलाइन यूपीआई (UPI) के माध्यम से भी अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।

पालिका ने सभी नागरिकों से समय सीमा के भीतर टैक्स जमा कर दंडात्मक कार्रवाई से बचने की अपील की है।

error: Content is protected !!