कुम्हारी नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक कल

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक कल, बुधवार दिनांक 23 अप्रैल 2025 को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सभा कक्ष में माननीय अध्यक्ष महोदया की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

बैठक का मुख्य विषय नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 04 में स्थित दैनिक थोक सब्जी मंडी के पास वाहन एवं सायकल स्टैंड के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 11 माह की फीस वसूली हेतु प्रथम बोली दर की स्वीकृति पर विचार और निर्णय लेना है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और पार्षदों से समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

error: Content is protected !!