सुशासन तिहार समाधान शिविर कल से विभिन्न वार्डों में

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय काम काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियानवयन हेतु सुशासन तिहार 2025 संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियानवयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में प्रगति के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है,

जिसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 का तृतीय चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्रों की प्राप्ति एवं एक माह के भीतर निराकरण के प्रश्चात दिनांक 7 मई 2025 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविर नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डों में आयोजित किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत 7 मई बुधवार को वार्ड क्रमांक 16 राजीव भवन परसदा में वार्ड 12,13 एवं 16 के लिए, मई 14 बुधवार को वार्ड क्रमांक 6 सांस्कृतिक भवन में वार्ड 1 से 8 तक 21 मई बुधवार को कर्मा भवन जंजगिरी में वार्ड 17,19,23 एवं 24 के लिए 23 मई शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 15 के शनि मंदिर मंच में वार्ड 9,10,11,14,15 एवं 18 के लिए, तथा 31 मई शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 17 मानस भवन कुगदा में वार्ड 20, 21 एवं 22 के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई है।

error: Content is protected !!