Durg News: कुम्हारी में 14 लाख नगदी और अफीम समेत 70 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

403 ग्राम अफीम और मोबाइल जब्त; दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई जारी।

भिलाई/कुम्हारी। नशामुक्त अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुम्हारी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने घेराबंदी कर एक वृद्ध तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम और भारी मात्रा में नगद राशि बरामद की गई है।

मंगलवार, 17 मार्च 2026 को कुम्हारी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि खारुन ग्रीन कॉलोनी (गेट नंबर 02) के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 403 ग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी के पास से अफीम की बिक्री से अर्जित 14,46,000 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। जप्त की गई कुल अवैध संपत्ति की कीमत करीब 16.51 लाख रुपये बताई जा रही है।

पकड़ा गया आरोपी गुरमेल सिंह (70 वर्ष), खारुन ग्रीन कॉलोनी, कुम्हारी का ही निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अधिक लाभ कमाने के लालच में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 18(ग), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस सफल ऑपरेशन में कुम्हारी थाना के उप निरीक्षक, आरक्षक किरण और आरक्षक सचिन सिंह की विशेष भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने जनता से आग्रह किया है कि यदि आपके आसपास मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध बिक्री जैसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

error: Content is protected !!