Durg news: विहिप-बजरंग दल द्वारा कुम्हारी में भव्य शोभायात्रा

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

गौ-सेवा के साथ संपन्न हुई यात्रा, व्यापारियों का किया गया सम्मान

कुम्हारी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, कुम्हारी नगर के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री राम लिंगेश्वर मंदिर वार्ड क्रमांक 18 से प्रारंभ होकर कुम्हारी चौक और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से होते हुए प्रभात चौक पहुँची, जिसका समापन कांजी हाउस स्थित हनुमान मंदिर में हुआ।


शोभायात्रा के दौरान कुम्हारी नगर के व्यापारियों द्वारा सेवा स्वरूप प्रसाद वितरण किया गया, जिसके लिए बजरंग दल की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक वाहन में चारे की व्यवस्था की गई थी। इस वाहन के माध्यम से मार्ग में विचरण करने वाली गौ माताओं को चारा खिलाया गया। इस अनूठी पहल के जरिए कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ गौ माता के लिए भंडारे का आयोजन कर सेवा भाव का परिचय दिया।


इस कार्यक्रम का नेतृत्व कुम्हारी नगर संयोजक कुणाल शर्मा, नगर अध्यक्ष अनुज शुक्ला, नगर मंत्री भूपेंद्र मानिकपुरी, मातृशक्ति रत्ना दास एवं भाजपा पार्षद प्रवीण राव द्वारा किया गया।


शोभायात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश अतिथि घनश्याम चौधरी, हरदीप सिंह, प्रदेश संयोजिका शशि बनछोर, दुर्ग जिला मंत्री राकेश रामलोचन तिवारी एवं मिथिलेश यादव उपस्थित रहे। इनके साथ ही पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, उपाध्यक्ष अनिल निखड़े, उपाध्यक्ष हरीश सोनी, गणेश यादव, मनोज यादव, सुनील, प्रमोद, राजकुमार, रवि साहू और शुभम चिंचूलकर भी सम्मिलित हुए।


इस शोभायात्रा में गौ रक्षा प्रमुख मोनू साहू एवं विश्वामित्र यादव भी सम्मिलित हुए।


कार्यक्रम में कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, पार्षद रितिका मिथिलेश यादव, पार्षद उमाकांत साहू सहित समस्त बजरंग दल कार्यकर्ता, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की महिलाएं एवं विभिन्न समाजों के प्रमुख लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!