Durg-Bhilai | कुम्हारी में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने उड़ाई पल्सर बाइक

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की रात करीब 10 बजे धमधा रोड स्थित चौरहा नाला के पास एक शादी समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़ित खाना खाकर वापस लौटने लगा, लेकिन मौके से गाड़ी गायब मिली।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपनी बजाज पल्सर NS गाड़ी क्रमांक CG04PN5852 को चौरहा नाला के पास सड़क किनारे खाली जगह में लॉक करके खड़ा किया था। शादी का घर वहां से मात्र 100-150 मीटर की दूरी पर था। जब पीड़ित रात करीब 10 बजे कार्यक्रम से वापस लौटा, तो वहां उसकी बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब गाड़ी का पता नहीं चला, तो चोरी की आशंका पुख्ता हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धमधा रोड पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण वहां रात में पूरी तरह अंधेरा पसरा रहता है। इसी का लाभ उठाकर चोरों ने लॉक गाड़ी को बड़ी सफाई से पार कर दिया।
​​यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं और सड़कों पर छाये अंधेरे को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष है।

अगर किसी को यह बाइक दिखे या कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

📞 Contact: 7725807245

error: Content is protected !!