Durg-Bhilai: कुम्हारी में 1 किलो से अधिक गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। बुधवार को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महामाया उद्यान धान खरीदी केंद्र, कुम्हारी के पास अवैध रूप से गांजा रखे बिक्री की फिराक में खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।

मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम सुमित पटेल (उम्र 32 वर्ष), निवासी डीएमसी तालाब, मस्जिद के पास, कुम्हारी बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के थैले में 1.318 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!