क्रॉस वोटिंग से बदला खेल, कांग्रेस के प्रमोद सिंह राजपूत बने कुम्हारी नगर पालिका उपाध्यक्ष

हमर व्हाट्सएप चैनल ले जुड़व Join Now

कुम्हारी। नगरपालिका परिषद कुम्हारी में कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाते हुए भाजपा को करारा झटका दे दिया है। कुल 24 पार्षदों वाले परिषद में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल था, लेकिन अंदरूनी असंतोष और क्रॉस वोटिंग के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।


सोमवार को बैलेट पेपर के माध्यम से उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। भाजपा की ओर से तीन प्रत्याशी, लोकेश कुमार साहू, आर. प्रवीण राव और उमेश्वरी साहू मैदान में थे। लेकिन नामांकन वापसी के बाद अंत में मुकाबला सिर्फ लोकेश कुमार साहू और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद सिंह राजपूत के बीच रह गया।


मतदान के दौरान भाजपा के अंदरूनी मतभेद और क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस को फायदा पहुंचाया। नतीजतन, प्रमोद सिंह राजपूत ने 12 के मुकाबले 13 मतों से जीत दर्ज कर भाजपा को चौंका दिया।


बता दे कि नगरपालिका चुनाव में जनता ने अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मीना वर्मा को चुना था। पार्षदों की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस के 11-11 प्रत्याशी विजयी हुए थे, जबकि दो निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की थी। जो भाजपा समर्थित थे।
इस दौरान अपील समिति का गठन आपसी सहमति से किया गया, जिसमें अध्यक्ष के साथ भाजपा के अश्विनी देशलहरे और कांग्रेस के युजेंद्र साहू को शामिल किया गया।

क्रॉस वोटिंग बनी हार की वजह

भाजपा के दो पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से पार्टी को नुकसान हुआ और कांग्रेस को बहुमत मिल गया। इस अप्रत्याशित नतीजे के बाद भाजपा संगठन में हलचल मच गई और क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों की पहचान कर पार्टी जल्द ही इस पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

कांग्रेस खेमे में इस जीत के बाद जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रमोद सिंह राजपूत के उपाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी की और पटाखे फोड़े व मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया।

हमर व्हाट्सएप चैनल ले जुड़व Join Now
error: Content is protected !!