कुम्हारी। पीएम श्री सेजेस कुम्हारी विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।
विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के अथक परिश्रम का यह सुखद परिणाम है, जिसने हमेशा की तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।अंग्रेजी माध्यम में 10वीं कक्षा के छात्र भावेश साहू ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, 12वीं कक्षा (जीव विज्ञान) में मीनाक्षी कुर्रे ने 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।हिंदी माध्यम में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 12वीं कक्षा में 100 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 10वीं कक्षा का परिणाम 88.5 प्रतिशत रहा। हिंदी माध्यम में 10वीं कक्षा की श्रद्धा केवर्थ्य ने 93.16 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
12वीं कक्षा (जीव विज्ञान) में तिलेश्वरी यादव ने 90.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में पहला स्थान अपने नाम किया।इस वर्ष, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम मिलाकर 10वीं कक्षा के 138 और 12वीं कक्षा के 129 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
इनमें से 10वीं के 108 विद्यार्थियों और 12वीं के 97 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर अपने शिक्षकों और अभिभावकों को गौरवान्वित किया है।विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार ने इस शानदार परिणाम के लिए सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को इस सफलता का श्रेय दिया।
