सेजेस जंजगिरी का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अंग्रेजी माध्यम में 100 प्रतिशत सफलता

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। सेजेस जंजगिरी (अंग्रेजी माध्यम) ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

विद्यालय में कक्षा दसवीं अंग्रेजी माध्यम के 35 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिनमें से 32 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और तीन विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। कृष कुमार सिंह ने 577 अंकों के साथ 96.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित किया है।

इसी प्रकार, कक्षा बारहवीं अंग्रेजी माध्यम में 25 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 15 विद्यार्थियों ने प्रथम, 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय और एक विद्यार्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस कक्षा की खुशबू यादव (कॉमर्स संकाय) ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार, अंग्रेजी माध्यम की दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

हिंदी माध्यम की बात करें तो, कक्षा दसवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 84.7 प्रतिशत और कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 94.01 प्रतिशत रहा है।

संस्था प्रमुख श्रीमती मिनी गोपीनाथन ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को संभव बनाने के लिए सभी विषयों के शिक्षकों के सहयोग और छात्रों के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। पालकों ने भी विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों को इस बेहतर परिणाम के लिए धन्यवाद दिया है।

error: Content is protected !!