कुम्हारी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल द्वारा कुम्हारी बस्ती बाज़ार चौक में दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े एवं मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जूलूस निकाला एवं एक दूसरे को बधाई दी।
इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग एवं पर्वेक्षक नगरीय निकाय चुनाव जिला दुर्ग जितेंद्र वर्मा ने कहा कि 10 साल बाद दिल्ली में पुनः भाजपा की शानदार वापसी हुई है यह ऐतिहासिक जीत है। कुम्हारी चुनाव समन्वयक, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत को बताया है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश साहू, राकेश पाण्डेय, अशोक दीवान, बबला चन्द्राकर, दीपक चतुर्वेदी, मनोज वर्मा, मिथलेश यादव, फिंगेश्वर साहू, पी एन दुबे, इमरान रिज़वी एवं तृप्ति चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बता दे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 26 साल से ज़्यादा समय बाद बीजेपी ने शानदार वापसी की है। इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई है।