कुम्हारी। कुम्हारी पुलिस ने अपने जीजा की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी अजय यादव (पिता दशरथ यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कुगदा भरतनगर वार्ड 20) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय यादव ने अपने जीजा कांता यादव के साथ डंडा, लाठी और लोहे के सब्बल से मारपीट की, जिससे कांता यादव बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
आरोपी ने उन्हें मरा हुआ समझकर घसीटते हुए रेलवे लाइन मैदान में फेंक दिया।प्रार्थी ललित सेन (पिता तुलसी राम सेन, उम्र 56 वर्ष, निवासी भरतनगर कुगदा) की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दिनांक 10 मई 2025 को दोपहर 2 बजे आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जे आर कुर्रे, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष बोरकर, आरक्षक क्रमांक 777 पंकज पटेल और आरक्षक 165 विकास शेंडे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
