कुम्हारी में मनाया गया अहिल्या बाई होलकर का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष

हमर व्हाट्सएप चैनल ले जुड़व Join Now

कुम्हारी। सरस्वती शिशु मंदिर और जीसीसी सेंटर के सयुक्त तत्वधान मे लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर का त्रिशताब्दी जन्मवर्ष मनाया गया।

साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय भाषा दिवस, स्वामी विवेकानंद जन्मजयंती उत्सव एवम शाला वार्षिकोत्सव मनाया गया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए।

भाषा दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता शशांक शर्मा ने कहा कि भारतीय कला , एवम भाषा को आने वाली पीढी तक ले जाना हम सभी का दायित्व है।

हमें कम से कम दो भारतीय भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। इस क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर भी हैं।

लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी होलकर पर मुख्य वक्ता शताब्दी सुबोध पांडे ने उनके जीवन संघर्ष एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की गौरव गाथा सुनाई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अहिल्याबाई जी होल्कर के रूपांतरित नाट्य का मंचन किया।

इसके उपरांत स्वामी विवेकानंद जी का जन्म महोत्सव मनाया गया। वक्ता आचार्य परमानंद ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारत भूमि के वर्चस्व को देश-विदेश में आलोकित किया।

छात्रों ने स्वामी विवेकानंद जी का वेष धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिसोदिया थे एवं अध्यक्षता संजय पांडे ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक सनोडिया, हरिदास वैष्णव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन राजकुमार शुक्ला ने किया। समिति के राम बिहारी मिश्रा, निश्चय वाजपेयी जीसीसी सेंटर के प्रमुख गीतेश्वर साहू, प्राचार्य मनीषा साहू एवम नगर के सम्मनीय नागरिक विद्यालय के छात्र, जीसीसी के छात्र सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जागेश्वरी देवांगन ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक अवधेश दुबे ने आगंतुक अतिथि, सम्मानित नागरिकगण का एवम कार्यक्रम की अलग-अलग व्यवस्था में लगे हुए, आचार्य दीदियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

हमर व्हाट्सएप चैनल ले जुड़व Join Now
error: Content is protected !!