कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रणव श्रीवास्तव ‘बॉबी’, अवधेश शुक्ला, गोल्डी गोस्वामी, सुनीता कुर्रे और मनहरण साहू को कुम्हारी नगर पालिका में एल्डरमैन मनोनीत किया गया है।
इस नियुक्ति में प्रणव श्रीवास्तव सबसे कम उम्र के एल्डरमैन बने हैं। संगठन में उनके पिछले कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा वे नगरीय निकाय चुनाव में कार्यालय और चुनाव संचालन समिति के सदस्य रहे हैं। पूर्व में वे भाजपा किसान मोर्चा जिला भिलाई के मीडिया प्रभारी और युवा मोर्चा सहित संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
इन नियुक्तियों के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद, मिथिलेश यादव, सुजीत यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, पार्षदगण डीकेश पटेल, उमाकांत साहू, अश्वनी देशलहरे, लोकेश साहू, ओंकार मार्कण्डेय, प्रवीण राव व कार्यकर्ता गिरीश सोनी, सूरज यादव, पंकज वर्मा, दीपक बैस, गोविंद बघेल एवं अन्य साथी शामिल हैं।

मनोनीत प्रणव श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने दुर्ग के सांसद विजय बघेल, दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत बघेल और संजय बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार जताया और आशीर्वाद लिया।
