गणतंत्र दिवस पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कुम्हारी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने ग्राम लिमतरा के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 123 पौवा ‘शोले’ देसी मसाला शराब जब्त की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लिमतरा के क्रिकेट मैदान, सुलभ शौचालय और निरंजन आश्रम के आसपास अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान रंजीत शिवारे (38 वर्ष) के पास से 30 पौवा और गंगाप्रसाद सिवारे (36 वर्ष) के पास से 32 पौवा शराब बरामद हुई। वहीं, चंद्रहास (24 वर्ष) और मीना सिवारे (30 वर्ष) को धान खरीदी केंद्र के पास से 61 पौवा देसी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया।


पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!