कुम्हारी के कपड़ा मार्केट क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, महिला घायल

हमारे WhatsApp Group से जुड़ें 👉 Join Now

कुम्हारी। बुधवार सुबह कुम्हारी पुराना कपड़ा मार्केट के पास एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आया है। एक अज्ञात स्कूटी सवार ने घर के सामने हैंडपंप से पानी भर रही वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन छीनकर, मौके से फरार हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 08:15 कपड़ा मार्केट, बालाजी हॉस्पीटल के पास की बताई जा रही है। पीड़ित श्रीमती धापू देवी अपने घर के सामने हैंडपंप पर पानी भर रही थीं।


इसी दौरान, NH53 की तरफ से एक अज्ञात स्कूटी चालक गली में आया। उसने अपनी कत्था लाल रंग की स्कूटी थोड़ी दूर खड़ी की और पैदल श्रीमती धापू देवी के पास पहुंचा। आते ही उसने महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपटने की कोशिश की, जिसके कारण महिला जमीन पर गिर गईं। चेन छीनने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर हाईवे ब्रिज की ओर फरार हो गया।


श्रीमती धापू देवी को बाएं हाथ की कोहनी में चोटें आई हैं और गले पर चेन खींचे जाने के कारण खरोंच के निशान भी पड़े हैं।
पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और तत्काल कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अज्ञात स्कूटी चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!